आज 16 अप्रैल को आवाज़ यानी वाणी दिवस मनाया जा रहा है, आज ऐसा दिन है जो हमें यह याज दिलाता है कि हमारे जीवन में हमारा आवाज़ कितना महत्व रखता है। आपका आवाज़ केवल आवाज़ नहीं बल्कि आपके मन के भाव और आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है।
Edited By
:
karan nepali
Modified Date:
April 16, 2025 / 02:51 PM IST
,
Published Date:
April 16, 2025 2:51 pm IST
1/10
1. श्रेया घोषाल:- श्रेया घोषाल एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका हैं। उनका जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के बेहरामपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा राजस्थान के रावतभाटा में पूरी की और बाद में मुंबई में संगीत की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की। 16 साल की उम्र में, उन्होंने रियलिटी शो “सा रे गा मा पा” जीता और फिर फिल्म “देवदास” से अपने करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए। आज श्रेया घोषाल कई क्षेत्रीय भाषाओं में गाने गा चुकी हैं और उन्हें भारत के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। (Image Credit – instagram/shreyaghoshal)
2/10
2. सोनू निगम:- सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। वह एक भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, डबिंग कलाकार और अभिनेता हैं। उन्हें भारतीय संगीत में सबसे व्यापक स्वर श्रृंखला वाले सबसे बहुमुखी गायकों में से एक के रूप में जाना जाता है। सोनू निगम ने 4 साल की उम्र में ही अपने पिता के साथ मंच पर गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाना शुरू किया था। 19 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में बॉलीवुड में अपना गायन करियर शुरू किया। सोनू निगम ने कई भाषाओं में गाने गाए हैं, जैसे कि कन्नड़, आसामीज़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेज़ी, भोजपुरी, उर्दू, नेपाली, छत्तीसगढ़ी, मलयालम और मराठी। उन्होंने कई फिल्मों में पार्श्वगायन किया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं। (Image Credit – instagram/sonunigamofficial)
3/10
3. अल्का याग्निक:- अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च, 1966 को कोलकाता में हुआ था. वे एक गुजराती परिवार से आती हैं. उनकी मां शोभा याग्निक एक शास्त्रीय गायिका थीं. अलका ने छह साल की उम्र में ही कोलकाता रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिया था। अलका ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) से की थी।उन्होंने राज कपूर के ज़रिए बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने साल 1980 में आई फ़िल्म ‘पायल की झंकार’ से अपने फ़िल्म करियर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 1988 में आई फ़िल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ से प्लेबैक सिंगर के तौर पर पहचान मिली। उन्होंने कुमार सानु और उदित नारायण के साथ कई गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फ़िल्मों के लिए महिला एकल गीत गाए हैं। उन्होंने दो बार नेशनल अवॉर्ड और सात फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 1989 में शिलॉन्ग के बिज़नेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। उनके घर दिसंबर 1989 में बेटी सायेश का जन्म हुआ था। (Image Credit – instagram/therealalkayagnik)
4/10
4. उदित नारायण:- उदित नारायण झा एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेपाली और हिंदी फिल्मों में गाने से की और बाद में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कुनौली, सुपौल, बिहार में जागेश्वर हाई स्कूल से अपनी एसएससी पूरी की और बाद में काठमांडू, नेपाल में रत्नराज्य लक्ष्मी परिसर से अपनी इंटरमीडिएट की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1980 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया। उनकी पहली बड़ी हिट 1988 में फिल्म “कयामत से कयामत तक” का गाना “पापा कहते हैं” था। उन्होंने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए, जैसे कि तेलुगु, तमिल, मैथिली, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, नेपाली, भोजपुरी और बंगाली। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। (Image Credit – instagram/uditnarayanmusic)
5/10
5. कुमार सानू:- कुमार सानू, जिनका पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है, एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. उनके पिता पशुपति भट्टाचार्य एक गायक और संगीतकार थे। सानू ने 1979 में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना शुरू किया और 1984 में संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हो गए। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से वाणिज्य में डिग्री प्राप्त करने के बाद संगीत में अपना करियर बनाया. उन्होंने 1984 में कलकत्ता के आसपास के शो और रेस्तराओं में गायन किया। कुमार सानू ने 18,000 से अधिक गाने 22 भाषाओं में गाए हैं। 1993 में, उन्होंने एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए, जो गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। (Image Credit – instagram/kumarsanuofficial)
6/10
6. अरिजीत सिंह:- अरिजीत सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक और संगीतकार हैं। उनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे अपने भावपूर्ण और मधुर आवाज के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं, अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में रियलिटी शो “फेम गुरुकुल” से की थी। अरिजीत सिंह ने बचपन से ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। उन्होंने शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत दोनों का अभ्यास किया था। 2005 में, अरिजीत सिंह ने रियलिटी शो “फेम गुरुकुल” में भाग लिया, लेकिन वे छठे स्थान पर रहे। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2011 में फिल्म मर्डर 2 के “फिर मोहब्बत” गाने से की थी, जिसे बाद में 2011 में रिलीज़ किया गया था। अरिजीत सिंह का नाम 2013 में फिल्म आशिकी 2 के “तुम ही हो” गाने से बहुत प्रसिद्ध हुआ, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अरिजीत सिंह ने कई अन्य सफल गाने गाए हैं, जिनमें “सजदे” (किल दिल), “सूरज डूबा है” (रॉय), “रोके न रुके नैना” (बेफिक्रे) और “ए वतन” (राज़ी) शामिल हैं। (Image Credit – instagram/arijitsingh)
7/10
7. ए.आर रहमान:- ए आर रहमान एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म संगीतकार, गायक, गीतकार और संगीत निर्माता हैं, जिन्हें उनके उत्कृष्ट संगीत के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 6 जनवरी 1967 को चेन्नई में हुआ था। रहमान का जन्म दिलीप कुमार नाम से हुआ था, बाद में उन्होंने अपना नाम अल्लाह रक्खा रहमान रख लिया। रहमान के पिता आर.के. शेखर एक फिल्म संगीतकार थे। उन्होंने 4 साल की उम्र से पियानो बजाना शुरू कर दिया था और अपने पिता को संगीत में मदद करते थे। 11 साल की उम्र में, उन्होंने एम. एस. विश्वनाथन के ऑर्केस्ट्रा में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से संगीत में छात्रवृत्ति प्राप्त की और वहां पश्चिमी शास्त्रीय संगीत का अध्ययन किया। रहमान ने 1991 में मणिरत्नम की फिल्म “रोजा” के साथ अपना करियर शुरू किया। उन्होंने “स्लमडॉग मिलेनियर” के लिए संगीत बनाया, जिसके लिए उन्हें दो ऑस्कर पुरस्कार और दो ग्रैमी पुरस्कार मिले। उन्होंने हिंदी, तमिल और अन्य भाषाओं की कई फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने “ताल”, “लगान”, “दिल से” और “रंग दे बसंती” जैसी कई हिट फिल्मों का संगीत दिया। उनका नाम “मोजार्ट ऑफ मद्रास” के रूप में भी जाना जाता है। (Image Credit – instagram/arrahman)
8/10
8. पलक मुच्छल:- पलक मुच्छल एक भारतीय पार्श्व गायिका और गीतकार हैं। उनका जन्म 30 मार्च 1992 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। वे 17 अलग-अलग भाषाओं में गा सकती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक युवा गायिका के रूप में की और बाद में बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए, जैसे कि “मेरी आशिकी” और “चाहूँ मैं या ना” (आशिकी 2)। 4 साल की उम्र में कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार नामक युवा गायकों के समूह में शामिल हुईं । 9 साल की उम्र में अपना पहला एल्बम “चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन” जारी किया। 11 साल की उम्र में दूसरा एल्बम “पलके” जारी किया। 2011 में फिल्म “दमदम” के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने टाइटल सॉन्ग गाया।”मेरी आशिकी” (आशिकी 2), “चाहूँ मैं या ना” (आशिकी 2), “फोटोकॉपी” (जय हो), “जुम्मे की रात” (किक) जैसे कई हिट गाने गाए। उन्होंने गरीबों और ज़रूरतमंदों के लिए धन जुटाने के लिए भारत और विदेशों में स्टेज शो किए । (Image Credit – instagram/palakmuchhal3)
9/10
9. सुनिधि चौहान:- सुनिधि चौहान एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका हैं, जो हिंदी गानों के लिए जानी जाती हैं। सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता दुष्यंत कुमार चौहान, एक थिएटर व्यक्तित्व हैं।उनकी माँ एक गृहिणी हैं, जिन्होंने सुनिधि को संगीत में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। 4 साल की उम्र से ही वे स्थानीय समारोहों और मंदिरों में गाना शुरू कर दी थीं। 1996 में, उन्होंने दूरदर्शन के “मेरी आवाज सुनो” सिंगिंग शो में भाग लिया और जीता था। उन्होंने 1996 में फिल्म “शस्त्र” के गाने “लड़की दीवानी, लड़का दीवाना” के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती जैसी फिल्मों में भी 2000 से अधिक गाने गाए हैं। उनकी गायन रेंज और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं। (Image Credit – instagram/sunidhichauhan5)
10/10
10. नीति मोहन:- नीति मोहन एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। उनका जन्म 18 नवंबर 1979 को दिल्ली में हुआ था। वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में गाती हैं, लेकिन उन्होंने मराठी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी और अंग्रेजी में भी गाया है। वे चैनल वी के रियलिटी शो पॉपस्टार्स की विजेताओं में से एक थीं और बाद में उन्होंने आसमा नामक पॉप समूह का गठन किया था। उनका प्रसिद्ध गाना “इश्क वाला लव” (स्टूडेंट ऑफ द ईयर), “जिया रे” (जब तक है जान) है। उन्हें फिल्मफेयर आरडी बर्मन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। नीति मोहन द वॉयस इंडिया किड्स और द वॉयस इंडिया के कोच के रुप में काम कर रहीं है। (Image Credit – instagram/neetimohan18)
Web Title: World Voice Day 2025: On World Voice Day, know about those singers who want to make their identity with their voice…