Tv Actress Getting Married: इतनी कम उम्र में शादी करने जा रही ये टीवी एक्ट्रेस, शादी के ऐलान से फैंस हैरान

Ankit
4 Min Read


Tv Actress Jannat Zubair Getting Married At 22 : इस एक्ट्रेस की टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में एक में गणना होती है, जिसने बहुत कम उम्र में अपने दमदार अभिनय के माध्यम से घरोघर अपनी पॉपुलैरिटी की छाप छोड़ दी है। वो अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और बड़ी संख्या में उनके फोलोअर भी हैं। लेकिन इन दिनों यह एक्ट्रेस अपने अभिनय को लेकर नहीं बल्कि महज 22 साल की उम्र में अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं।


Tv Actress Jannat Zubair Getting Married At 22 दरअसल, टेलीविजन इंडस्ट्री में अनेकों कलाकारों ने अपने अलग-अलग अंदाज या अभिनय के द्वारा लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। यहां हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वे केवल 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी। वो हैं जन्नत जुबैर टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस। जिसने अपने अभिनय की शुरूआत 2008 में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फेमस शो में काम किया, जिससे उन्हें घर-घर में खास पहचान मिली।

Read More : Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता रेप मर्डर केस पर इस क्रिकेटर की पत्नी हुई आग बबूला, कहा- ‘एक रात में नोटबंदी, लॉकडाउन, तो फांसी क्यों नहीं…’

बता दें कि फुलवा और भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप जन्नत जुबैर के मशहूर शोज में शुमार हैं। जन्नत जुबैर टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती हैं और वो अपने अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनकी पॉपुलैरिटी के प्रमाण हैं। जन्नत ने अपने अभिनय और फैशन सेंस से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। साथ ही, वो अपनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं।

जन्नत जुबैर क्या 22 की उम्र में शादी करेंगी ?

जन्नत जुबैर इन दिनों कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रही हैं। शो में उन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है। शो में उसकी मस्ती और खाना बनाने के स्टाइल की बहुत तारीफ हो रही हैं। परंतु वो खाना बनाने की वजह से नहीं, बल्कि दूसरे वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसमे भारती सिंह जन्नत की शादी का जिक्र करती नजर आ रही हैं। हाल ही में भारती ने अपने यूट्यू चैनल पर नया ब्लॉग शेयर किया, जिसमें जन्नत की शादी के बारे में बात करती दिखीं। इस खबर से उनके फैंस को हैरान हो गए हैं। हालांकि, जन्नत की उम्र केवल 22 वर्ष की हैं।

Read More : Balodabazaar हिंसा मामले में CM Sai और Vijay Sahrma का Narco Test… Deepak Baij की CM को चुनौती



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *