Tremendous collision between truck and double decker bus, 5 people died on the spot

Ankit
3 Min Read


अलीगढ़ः UP Accident उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और डबल डेकर बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है। 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में प्वाइंट नंबर 56 पर हुई है।


Read More : Jhansi Medical Hospital Fire News: झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में तीन और बच्चों की मौत, अब तक कुल इतने मासूमों की गई जान

UP Accident मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल(25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

Read More : Daily Routine Diet: अब नहीं पड़ेगी किसी प्रोटीन की जरूरत, बस सुबह-शाम डाइट में शामिल करें ये चीज 

जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *