Surya Grahan 2025 Time in India: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च यानी आज लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना का ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। खास बात यह है कि इस सूर्य ग्रहण के दिन चैत्र अमावस्या भी पड़ रही है, जिससे इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। हालांकि, यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Read More : Dhar Fraud Case News: करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोप चढ़े पुलिस के हत्थे, कांग्रेसी पार्षद के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कब और कितने समय तक लगेगा सूर्य ग्रहण?
Surya Grahan 2025 Time in India: यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का मध्य समय 4:17 बजे रहेगा। कुल मिलाकर, इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 53 मिनट की होगी।
Read More : Vridha Pension Yojana Latest Update: वृद्धा पेंशन योजना पर बड़ा अपडेट.. अब लाभार्थियों को नहीं लगाने पड़ेंगे अफसरों के चक्कर, घर बैठे होगा ये काम
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
Surya Grahan 2025 Time in India: हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका (आंशिक), उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
Read More : Raipur to Naya Raipur Memu Train: रायपुर से अभनपुर का किराया 10 रुपये.. सुबह और शाम दो ट्रेनें, PM नरेंद्र मोदी 30 को दिखाएंगे हरी झंडी
भारत पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
Surya Grahan 2025 Time in India: चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय शुभ कार्यों और पूजा-पाठ से बचना चाहिए, लेकिन भारत में यह प्रभावी नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा, जिससे इन जातकों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।