लीमा। Shopping Mall Big Accident in Peru: पश्चिमोत्तर पेरू में एक ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। देश के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। ‘फूड कोर्ट’ मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं। ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई।
read more: Bus Accident News: खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस.. हादसे में चालक की मौत और करीब 17 लोग घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
Shopping Mall Big Accident in Peru : रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने ‘‘आसन्न जोखिम के कारण’’ मॉल को बंद करने की घोषणा की।
पेरू के शॉपिंग मॉल में किस प्रकार का हादसा हुआ?
पश्चिमोत्तर पेरू के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल के ‘फूड कोर्ट’ की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार रात हुआ।
इस हादसे में कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए?
इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 78 लोग घायल हुए। घायल में से 48 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद बचाव कार्य कैसे चल रहा है?
स्थानीय अग्निशमन कर्मियों और राहत कार्य दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य किया है। 30 घायल लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और राहत कार्य जारी है।
क्या शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया है?
‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने मॉल को बंद करने की घोषणा की है, क्योंकि इमारत में आसन्न खतरे के कारण इसे और संचालित करना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।
पेरू के रक्षा मंत्री ने इस हादसे पर क्या कहा?
पेरू के रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने हादसे के बारे में जानकारी दी और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राहत कार्यों की प्रगति की भी जानकारी दी।