Sanjay Dutt Upcoming Movies List 2025: लंबे समय के इंतजार के बाद एक बार फिर पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करेंगे संजू बाबा, अपनी दमदार एक्टिंग से इन फिल्मों में मचाएंगे गदर

Ankit
3 Min Read


नई दिल्ली। Sanjay Dutt Upcoming Movies List 2025: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त की एंट्री होती है, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं लंब समय से स्क्रीन से दूर रहने के बाद एक्टर एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इस साल संजय दत्त बैक-टू-बैक कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें एक्शन, कॉमेडी और हॉरर जैसी कई फिल्में शामिल हैं।


Read More: Bilaspur Latest News Hindi: जहाँ स्वीकृति नहीं वहां बना दिया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन.. 17 सालो से बंद पड़ा है हेल्थ सेंटर का दरवाजा

Sanjay Dutt Upcoming Movies List 2025: बता दें कि, संजय दत्त की 2025 की फिल्मों की लिस्ट में ‘बाप’, ‘बागी 4’, ‘हाउसफुल 5’, ‘द भूतनी’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में न केवल उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी, बल्कि कई बड़े सितारों के साथ उनकी केमिस्ट्री भी फैंस को खूब एंटरटेन करने वाली है।

Read More: Balrampur Crime News: खेत में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस 

बाप – यह फिल्म 2025 के आखिर में रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त के साथ मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म को विवेक सिंह चौहान के निर्देशन में बनाया जा रहा है और इसे ज़ी स्टूडियोज, पेपर डॉल एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बागी 4 – वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-4 सिनेमा घरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त के साथ टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

हाउसफुल 5 – अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5, सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म में संजय दत्त भी अपने एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

 

द भूतनी- यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त के साथ मौनी रॉय और सनी सिंह भी साथ नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं और इसे दीपक मुकुट और संजय दत्त प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वेलकम टू द जंगल- इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और सुनील शेट्टी की तिकड़ी फिर से धमाल मचाने वाली है। यह फिल्म 2025 के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

 





Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *