Nitin Chauhan passed away: नहीं रहे मशहूर टीवी एक्टर, 'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला' में कर चुके है अभिनय, महज इतनी सी उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Ankit
2 Min Read


मुंबई: Nitin Chauhan passed away सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया। नितिन चौहान महज 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। नितिन को आखिरी बार सब टीवी के शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में देखा गया था।


Read More: Friday Rashifal 08 November : आज ये राशियां होगी मालामाल.. बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, बनेगा यात्रा का योग 

यूपी के रहने वाले थे नितिन

Nitin Chauhan passed away एक्टर नितिन चौहान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने ‘दादागिरी 2’ रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। वहीं नितिन जिंदगी डॉट कॉम, स्पिलट्सविला 5, क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसे शोज भी कर चुके हैं। इसके अलावा, वह एमटीवी के ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के विजेता भी रहे थे।

Read More: Benefits of turmeric and alum: हल्दी के साथ इस चीज को मिलाकर चेहरे पर लगाने से आएगा गजब का नूर… 

नितिन का आखिरी शो 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ में था। उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी। नितिन के पिता को जब उनके निधन की खबर मिली, तो वह तुरंत मुंबई पहुंच गए और उनके शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस इस मामले को हर पहलू से देख रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *