MS Dhoni Making Film With Ram Charan: फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी! एक्टर रामचरण की अगली फिल्म में दिखेंगे इस भूमिका में

Ankit
4 Min Read


MS Dhoni Making Film With Ram Charan: फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी! Image Source: CSK Twitter

चेन्नई: MS Dhoni Making Film With Ram Charan टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने नए करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जी हां खबर आ रही है कि धोनी टॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आरआरआर फिल्म के एक्टर रमचरण के साथ अपनी पहली फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


Read More: Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के लिए 16 मार्च के रिडीम कोड किया जारी, जल्द करें रिडीम

MS Dhoni Making Film With Ram Charan मिली जानकारी के अनुसार फिल्म आरआरआर के बाद रामचरण बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी एक के बाद एक लगातार तीन फिल्में फ्लॉप हो चुकी है। रामचरण को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनकी फिल्म ”आचार्य” फ्लॉप हो गई। ऐसे में अब रामचरण अपनी अगली फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बनाने का फैसला किया है। रमचरण की इस फिल्म का बुची बाबू निर्देशक हैं।

Read More: Dhamtari Latest Crime News: धमतरी जिले के नामी बदमाश बिट्टा की पीट-पीट कर हत्या.. परेशान ग्रामीणों ने ही उतारा मौत के घाट

टॉलीवुड की जानकारी के मुताबिक इसमें राम चरण एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। आरसी 16 फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस फिल्म से जुड़ी कई खबरें वायरल हो रही हैं। राम चरण के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी भी अहम भूमिका में होंगे। अगर धोनी वाकई राम चरण की फिल्म में काम करते हैं, तो इस फिल्म का पूरे भारत में बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा। राम चरण की पहले से ही उत्तर भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अगर धोनी भी उस छवि में शामिल हो जाते हैं, तो यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Read More: Jaipur News: जो संसद में भी पार्टी के खिलाफ गए उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे

 

 


क्या महेंद्र सिंह धोनी वाकई फिल्म में काम करने वाले हैं?

फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी टॉलीवुड फिल्म में डेब्यू कर सकते हैं।

धोनी किस फिल्म में नजर आएंगे?

धोनी रामचरण की अगली फिल्म RC 16 में एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?

RC 16 फिल्म का निर्देशन बुची बाबू कर रहे हैं, जो पहले भी कई हिट फिल्में बना चुके हैं।

क्या रामचरण फिल्म में क्रिकेटर का रोल निभा रहे हैं?

हां, इस फिल्म में रामचरण एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म में कौन-कौन से बड़े कलाकार होंगे?

रामचरण और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, जान्हवी कपूर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं।




Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *