MP Weather Update : Weather Forecast Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश मौसम | मध्यप्रदेश न्यूज मध्यप्रदेश की खबरें | मध्यप्रदेश समाचार | MP News | CG News | Chhattisgarh News | Madhya Pradesh News | MP-CG News | MP-CG Weather | MP News in Hindi

Ankit
4 Min Read


भोपाल। MP Weather Update : मध्यप्रदेश में इन दिनों सर्द हवाओं ने डेरा डालकर रखा है। कई जिलों में कोहरे और जोरदार ठंड का असर देखा जा रहा है। प्रदेश में अगले 2 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट जारी हुआ है। विदिशा, सीहोर, शाजापुर और रायसेन में पेड़- पौधों की पत्तियों पर बर्फ जम सकती है।


read more : President Dissanayake Visit India : आज से तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात कर इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

बता दें कि भोपाल में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं पिछले 10 साल में दूसरी सबसे ठंडी रात रही। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबलपुर, शहडोल में शीतलहर का ज्यादा असर देखा जा सकता है। मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना,
दमोह, कटनी, उमरिया, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, सिंगरौली में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, सीधी, नरसिंहपुर, राजगढ़, बैतूल, धार, उज्जैन, राजगढ़ में कोल्ड डे का अलर्ट और नीमच में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे यानी अलर्ट और पश्चिम-उत्तर भारत में सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं की बर्फीली हवाओं का मध्यप्रदेश में असर देखा गया।

FAQ Section:

1. मध्यप्रदेश में सर्दी का सबसे ज्यादा असर किस क्षेत्र में है?

मध्यप्रदेश में शहडोल, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर और विदिशा जैसे जिलों में सर्दी और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं का असर जारी है।

2. मध्यप्रदेश में ठंड के लिए अलर्ट कब तक रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी रहेगा।

3. “MP Weather Update” के अनुसार, ठंड से बचने के लिए क्या उपाय करें?

मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर, ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, घर के अंदर रहें और बाहर जाने से बचें। साथ ही, सर्द हवाओं से बचने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करें।

4. मध्यप्रदेश में किस कारण से सर्दी बढ़ी है?

पश्चिम-उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं और सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाओं का असर मध्यप्रदेश में देखा जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और सर्दी बढ़ गई है।

5. मध्यप्रदेश में शीतलहर के दौरान क्या उपाय करें?

शीतलहर के दौरान लोगों को घर से बाहर जाने से बचने और खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए उचित गर्मी का ध्यान रखना चाहिए।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *