भोपाल: MP Budget 2025 For PM Awas: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, इस साल मोहन सरकार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है, तो वहीं सदन में आज भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष लगातार अलग अलग मुद्दों पर सरकार का घेराव कर रहा है।
बता दें कि इस बजट में सरकार सभी वर्गों को साधने का प्रयास करेगी। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। वहीं मोहन सर्कार अपने दूसरे बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बड़ा ऐलान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: MP Budget 2025 For Youth: बजट में युवाओं को बड़ी खुशखबरी दे सकती है मोहन सरकार, कई पदों पर भर्ती का हो सकता है ऐलान
6 लाख घर बनाकर देगी सरकार
MP Budget 2025 For PM Awas: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले एक साल में करीब 6 लाख मकान बनाने के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया जा सकता है। इसमें ग्रामीण इलाकों में 4 लाख और शहरी क्षेत्र में 1.5 लाख मकान बनाने की योजना है। इसके अलावा पीएम जनमन योजना में भी एक लाख से ज्यादा मकान बनाए जा सकते हैं। सरकार ने तीन साल में 12 लाख मकान बनाने का लक्ष्य रखा है। इस पर 23 हजार 275 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार प्रोजेक्ट के लिए 15 हजार 795 करोड़ रुपए देगी, राज्य का अंश 7 हजार 480 करोड़ रुपए होगा।