It will rain in Chhattisgarh from today

Ankit
3 Min Read


रायपुर: CG Weather Update Today छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का दौर जारी है। कई हिस्सों में गर्मी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।


Read More: Rashifal Friday 21 March 2025: कारोबार में वृद्धि.. विदेश यात्रा का योग, इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद 

CG Weather Update Today बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।

Read More: Sheetala Ashtami 2025: शीतलाष्टमी पर इस विधि से करें माता शीतला की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा करने का तरीका 

बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना

इन मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रभावित होगा। पूरे छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।


छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को किस प्रकार का मौसम रहेगा?

छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

क्या 23 मार्च के बाद मौसम में कोई बदलाव होगा?

23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क और गर्म होने लगेगा।

छत्तीसगढ़ में इस समय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव क्या है?

वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना है।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *