IPS Officers Transfer in MP

Ankit
4 Min Read


भोपाल। IPS Officers Transfer in MP: एमपी सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। भोपाल के पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारने वाले प्रभारी महानिदेशक, लोकायुक्त जयदीप प्रसाद को 6 महीने में ही हटा दिया गया है। उन्हें अब एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।


read more: Neemuch News: खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हुए परिवार के 7 लोग, अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

जयदीप प्रसाद को 24 सितंबर 2024 को जारी आदेश में लोकायुक्त संगठन का प्रभारी महानिदेशक बनाया गया था। जयदीप प्रसाद की जगह योगेश देशमुख को लोकायुक्त में प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है। वे अभी एडीजी, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं ए साईं मनोहर को इंटलीजेंस की कमान दी गई है।

सीएम के ओएसडी राकेश गुप्ता को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। गुप्ता 5 महीने पहले 24 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हुए थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एडीजी राजबाबू सिंह की पोस्टंग कर दी गई है। उन्हें पीएचक्यू में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है।

मऊगंज जिले में एक घटना में एएसआई की हत्या के बाद डीआईजी, रीवा रेंज साकेत प्रकाश पांडे को हटा दिया गया है। उन्हें डीआईजी, पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह राजेश सिंह को रीवा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। राजेश सिंह के पास अभी डीआईजी, सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल की जिम्मेदारी है। वहीं गौरव राजपूत को रीवा रेंज का आईजी बनाया गया है। गौरव राजपूत के पास अभी ओएसडी, गृह विभाग की जिम्मेदारी थी।


1. मध्य प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले क्यों किए गए?

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई उच्च अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जैसे कि जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त संगठन से हटा कर एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।

2. जयदीप प्रसाद को क्यों हटाया गया?

जयदीप प्रसाद को भोपाल के पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारने के बाद 6 महीने में ही हटा दिया गया। उन्हें एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।

3. क्या मऊगंज जिले की घटना का इन तबादलों से कोई संबंध है?

हां, मऊगंज जिले में एएसआई की हत्या के बाद डीआईजी, रीवा रेंज साकेत प्रकाश पांडे को हटा कर उन्हें डीआईजी, पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह राजेश सिंह को रीवा रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

4. क्या राकेश गुप्ता के तबादले में कोई खास वजह थी?

राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। वे 5 महीने पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हुए थे।

5. मध्य प्रदेश के आईपीएस अफसरों के तबादलों से राज्य की पुलिस व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?

इन तबादलों से राज्य में पुलिस व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे। नई जिम्मेदारियों के तहत अधिकारियों को अपनी कार्यक्षमता और प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता में सुधार हो सकता


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *