FIR Against Farah Khan: मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अपने एक बयान को लेकर बुरी तरह फंसती नजर आई। इस बयान पर पारा इतना हाई हो गया की अब उनके ऊपर FIR भी दर्ज करवाया गया है। बता दें कि, फराह खान इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। एक एपिसोड में फराह ने होली के त्योहार को लेकर एक कॉमेंट कर दिया था, जिसे लेकर अप यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
Read More : Instagram Latest Features: इंस्टाग्राम यूजर्स की मौज.. अब बर्थडे विश करने के लिए 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं.. आ गया कमाल का फीचर
हिंदुस्तानी भाऊ ने की कंप्लेंट
फराह खान के इस बयान से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस भी पहुंची है। अब फराह खान को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ (विकाह फटक) ने पुलिस में कंप्लेंट की है। वकील अली काशिफ खान देशमुख का कहना है कि फराह खान ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। होली के त्योहार पर हिंदू को ‘छपरी’ कहकर उन्होंने सही नहीं किया है। ऐसे में मुंबई स्थित खार पुलिस स्टेशन में फराह खान के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई गई है।
Read More : Gandi Baat Actress Sexy Video: सफेद लिबास में ‘गंदी बात’ की हसीना ने ढाया कहर, पर्दे के पीछे करने लगी ऐसी हरकत, देखें वीडियो
फराह खान ने होली पर किया था ये कॉमेंट
बता दें कि फराह खान ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड में होली के त्योहार को लेकर कॉमेंट करते हुए कहा था कि, ‘सारे छपरी लोगों का फेवरेट त्योहार होली होता है’। ये बात यूजर्स को पसंद नहीं आई। ऐसे में यूजर्स ने फराह खान की खूब आलोचना की और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स का कहना था कि फराह ने अपनी इस बात से उनकी भावनाओं को आहत किया है।
फराह खान के खिलाफ FIR क्यों दर्ज हुई है?
फराह खान ने कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड में होली त्योहार को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और इसके चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।
फराह खान के खिलाफ किसने FIR दर्ज करवाई है?
हिंदुस्तानी भाऊ (विकास फटक) ने फराह खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
फराह खान ने किस शो में विवादित टिप्पणी की?
फराह खान ने ‘Celebrity MasterChef’ में होली पर टिप्पणी की थी।
फराह खान ने होली पर टिप्पणी करते हुए क्या कहा था?
फराह खान ने होली त्योहार पर कॉमेंट करते हुए कहा था कि, ‘सारे छपरी लोगों का फेवरेट त्योहार होली होता है’।