February 2025 Upcoming Movies: ‘लवयापा’ से लेकर 'छावा' तक.. फरवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में

Ankit
3 Min Read


February 2025 Upcoming Movies: मुंबई। अगर आप भी फिल्मों को शौकिन हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस महीने कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर से भरपूर फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि, जनवरी महीने में ‘स्काई फोर्स’, ‘इमरजेंसी’ और ‘देवा’ जैसी फिल्मों ने फैंस को एंटरटेन किया। ऐसे में आइए देखते हैं फरवरी में रिलीज होने वाले फिल्मों की लिस्ट..


Read more: Madhuri Dixit: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आज भी दीवानें हैं फैंस, देखें तस्वीरें 

February 2025 Upcoming Movies List

07 फरवरी 2025 को बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ प्राइम वीडियो में रिलीज होगी।

Anuja Release Date

ऑस्कर में नॉमिनेट होने और कई सारे फिल्म फेस्टिवल्स में लोगों का दिल जीतने वाली ‘अनुजा’ 5 फरवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

Loveyapa Release Date

अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लवयापा’  7 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर नजर आएंगे।

BadS Ravikumar Release Date

फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ एक म्यूजिकल एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में सिंगर हिमेश रेशमिया नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए हिमेश ने 2025 में 80s का टच देने की कोशिश की है। ये फिल्म भी 7 फरवरी को ही रिलीज होने वाली है।

Thandel Release Date

दक्षिण भारतीय स्टार नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम के मछुआरे गलती से पाकिस्तान के समुद्री बॉर्डर में घुस जाते हैं। यह एक्शन और देशभक्ति से ओतप्रोत करने वाली फिल्म है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Chhava Release Date

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘छावा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को संभाजी महाराज पर फिल्माया गया है। हालही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Mere Husband Ki Biwi Release Date

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आपको हंसी ठहाकों का शानदार डोज मिलेगा।

In Galiyon Mein Release Date

नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह और भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की फिल्म ‘इन गलियों में’ 28 फरवरी को दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें जावेद जाफरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *