Eyes Care: अगर आप भी करेंगे ये काम, तो नेचुरल तरीके से बढ़ सकती है आंखों की रोशनी, बढ़ती उम्र में भी आंखें रहेंगी स्वस्थ

Ankit
3 Min Read


नई दिल्ली: Eyes Care हमारे शरीर का सबसे अलमोल चीज आंख हैं। आंखों को जिंदगी भर स्वस्थ्य रखने के लिए देखभाल जरूरी होता है। रोजाना हम 9 से 10 घंटे स्क्रीन के सामने काम करते हैं। ऐसे में हमारी आंखों को विराम देना बेहद ही जरुरी होता है। स्क्रीन लाइट जैसे मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर के स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ज्यादा देर तक स्क्रीन को देखने पर हमारी आंखों में थकान, सूजन और ड्राइनेस हो सकती है। अगर आपको भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना है तो करें ये उपाय।


Read More: Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों को मिलेगा मनचाहा फल.. संवर जाएगा जातकों का जीवन, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर 

Eyes Care रिपोर्ट के अनुसार, पामिंग एक्सरसाइज करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इससे आंखें रिलैक्स होती हैं। थकान दूर होता है। पामिंग एक्सरसाइज करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को एक साथ मिलाकर रगड़ें और इसे आंखों पर कुछ सेकेंड के लिए रखें। ऐसा 5-7 बार करें. आंखों की सारी थकान दूर हो जाएगी।

Read More: Aaj Ka Rashifal: इन दो राशि वालों पर आने वाली है मुसीबत, तुला और धनु वालों को मिलेगा बंपर पैसा, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 

आखों को गोल गोल घुमाए

घंटों मोबाइल देखकर या लैपटॉप पर काम करते-करते आंखें थक जाएं, तो काम से ब्रेक लें। अपनी आंखों को गोलाई में घुमाने की कोशिश करें। क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज डाइरेक्शन में कम से कम 5 बार आंखों को घुमाएं। दिन भर में दो बार ऐसा करें, आंखों की रोशनी बढ़ेगी, आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहेंगी।

Read More: Anti-Terror Conference 2024 : आज से दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन शुरू, उद्धघाटन सत्र को संबोधित करेंगे अमित शाह 

पलकें झपकाएं

बीच-बीच में पलकें झपकाने से भी आंखों से स्ट्रेस और स्ट्रेन दूर होता है। अपनी आंखों को 2 सेकेंड के लिए बंद करें, फिर खोलें और 5 सेकेंड के लिए लगातार पलकें झपकाएं। इसे कम से कम 5-7 बार दोहराएं। ऐसा करने से आंखों की सारी थकान और आंखें लाल होने की समस्या दूर हो जाएगी।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *