Employees will get salary and bonus before Diwali

Ankit
2 Min Read


प्रयागराज। Employees Salary and Bonuses Latest News : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान पहले ही कर दिया है। तो वहीं अब यूपी की योगी सरकार भी जल्द ही राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है। दिवाली के पहले निकाय कर्मचारियों को अक्तूबर महीने का वेतन मिलना लगभग तय है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के कर्मचारियों के वेतन लिए शासन ने पंचम वित्त आयोग से 1200 करोड़ रुपये जारी कर दिया है।


read more : Online Satta Matka : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई.. पकड़े गए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाली गैंग के 9 आरोपी, मिला करोड़ों का लेखा-जोखा 

Employees Salary and Bonuses Latest News : प्रदेश शासन के विशेष सचिव आलोक दीक्षित ने स्थानीय निकाय निदेशालय को पत्र जारी किया है। इसमें 540 करोड़ रुपये नगर निगमों के लिए जारी किया गया है। बाकी राशि नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए है। निकाय निदेशालय ने अभी नगर निगमों से हिसाब से बजट जारी नहीं किया है।

 

नगर निगम के कर्मचारियों को दीप पर्व से पहले बोनस मिलना तय था। अक्तूबर के वेतन के लिए शासनादेश का इंतजार हो रहा था। अब दिवाली से पहले वेतन और बोनस मिलना तय हो गया है। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने आदेश की जानकारी होने से इनकार किया। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने वेतन का आदेश जारी होने की पुष्टि की।

 



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *