Chief Minister Vishnu Deo Sai on Jashpur tour: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे अपने निवास बगिया से रवाना होंगे।
Read More: #Sarkaronibc24: बीजेपी ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, आखिर इन 45 सालों में क्या कुछ बदला? देखें रिपोर्ट
10:40 बजे वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड, जशपुर पहुंचेंगे। जशपुर में कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णु देव साय सबसे पहले स्व. जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में भूमिपूजन करेंगे और “एक सप्ताह देश के नाम” अभियान की शुरुआत करेंगे। दोपहर 1:05 बजे, वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव चौक पर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन में भाग लेंगे।
Chief Minister Vishnu Deo Sai on Jashpur tour: इसके बाद वे जयस्तंभ चौक के उन्नयन कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1:30 बजे, मुख्यमंत्री राजा देवशरण सिंह जिला चिकित्सालय का दौरा करेंगे।
Read Also: Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों का शुरू होगा शुभ समय, महादेव की कृपा से हर काम में मिलेगी तरक्की
2:00 बजे, वे रक्षित पुलिस केंद्र हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:30 बजे, मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और अल्प विश्राम के बाद 3:55 बजे, वे कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।