CG Sarkari Naukri 2025 Vacancy

Ankit
5 Min Read


CG Sarkari Naukri 2025 Vacancy: 12वीं पास लोगों के लिए निकली बंपर भर्ती / Image Source: IBC24 Customized

अम्बिकापुर: CG Sarkari Naukri 2025 Vacancy एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती हेतु आवेदन पत्र 21 अप्रैल से 05 मई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 04 पदों एवं सहायिका के 16 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 03 आंगनबाड़ी केंन्द्र बंगालीपारा उत्तर, पटपरिया वार्ड क्र. 11 आंगनबाड़ी केंन्द्र किसानराईस मिल, डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र जोड़ा बहेरा एवं संतगहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र खालपारा में रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।


Read More: Awas Plus 2025 Survey Last Date: पीएम आवास के लिए नाम जुड़वाने का आखिरी मौका! 30 अप्रैल के बाद रह जाएंगे हाथ मलते, जल्द जुड़वाएं अपना नाम

CG Sarkari Naukri 2025 Vacancy इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका हेतु श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 03 आंगनबाड़ी केंन्द्र बंगालीपारा उत्तर, गोधनपुर वार्ड क्र. 05 आंगनबाड़ी केंन्द्र सिकटापारा, गोधनपुर वार्ड क्र. 05 आंगनबाड़ी केंन्द्र महेश्वर गली, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र. 10 आंगनबाड़ी केंन्द्र निचेपारा, पटपरिया वार्ड क्र. 11 आंगनबाड़ी केंन्द्र किसानराईस मिल, नमनाकला वार्ड क्र. 14 आंगनबाड़ी केंन्द्र पानी टंकी के पास, नमनाकला वार्ड क्र. 14 आंगनबाड़ी केंन्द्र नमनाकला, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्र. 25 आंगनबाड़ी केंन्द्र गुलाब कालोनी, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्र. 25 आंगनबाड़ी केंन्द्र पंडित पारा, शीतला वार्ड क्र. 32 आंगनबाड़ी केंन्द्र दूर संचार ऑफिस, रामानुज वार्ड क्र. 33 आंगनबाड़ी केंन्द्र केंन्द्रीय जेल परिसर, रामानुज वार्ड क्र. 33 आंगनबाड़ी केंन्द्र जोड़ा तालाब, डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र जोड़ा बहेरा, संत गहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र हुण्ड्रालता, संत गहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र नरवापारा एवं संत गहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र खालपारा भर्ती की जानी है।

Read More: Aligarh Saas Damad Love Story: नेपाल बॉर्डर से पकड़ाया सास-दामाद का प्रेमी जोड़ा.. बोली, ‘नहीं जाना वापस, घर से नहीं चोरी किया कोई सामान’.. सुनें 

इसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।

Read More: Petrol Diesel Price Latest News Today: पेट्रोल 82 रुपए लीटर और डीजल के दाम 80 रुपए से नीचे, कच्चे तेल की किमतों में बदलाव के बाद आम जनता को बड़ी राहत


आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए महिलाएं बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) कार्यालय में आवेदन पत्र कार्य दिवसों में जमा करें या पंजीकृत डाक से भेजें।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना चाहिए (कार्यकर्ता के लिए), सहायिका पद हेतु 8वीं पास भी मान्य हो सकती है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?

सिर्फ स्थानीय निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं जिनकी आयु और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025 की अंतिम तारीख क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 05 मई 2025 है।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025 की सूची और शर्तें कहां देखें?

आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी व पात्रता शर्तें ICDS कार्यालय एवं नगर पालिका अम्बिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *