Asim Riaz-Rajat Dalal Fight Video: आपस में भिड़ें आसिम रियाज और रजत दलाल, जमकर हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ankit
3 Min Read


नई दिल्ली: Asim Riaz-Rajat Dalal Fight Video: आसिम रियाज और रजत दलाल दोनों को बिग बॉस में जाने के बाद काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली। आसिम और राजद दोनों ही लड़ाई करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। ये दोनों बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में नजर आए थे और दोनों ने ही पूरे सीजन में जमकर बवाल मचाया था। वहीं अब रजत दलाल और आसिम रियाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आसिम और रजत एक साथ नजर आए और इसी दौरान दोनों के बीच लड़ाई भी हो गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। आसिम और रजत के बीच हो रही हाथापाई को रोकने के लिए पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को बीच में आना पड़ा। आसिम और रजत की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


यह भी पढ़ें: Dhar News : बेडरूम की खिड़की खोलते पत्नी के उड़े होश, इस हाल में मिला कांस्टेबल पति, बुलानी पड़ गई पुलिस 

आसिम और रजत की लड़ाई से परेशान हुई रुबीना

Asim Riaz-Rajat Dalal Fight Video:  दरअसल, अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एक नया शो आ रहा है जिसका नाम है बैटलग्राउंड। इसी शो के लिए एक प्रमोशन इवेंट रखा गया था, जिसमे रुबीना दिलैक, आसिम रियाज, रजत दलाल और शिखर धवन शामिल हुए थे। शो के प्रमोशन इवेंट में अचानक से ही आसिम और रजत लड़ने लगे। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि सीट से उठकर हाथापाई पर आ जाते हैं। वहीं बीच में बैठी रुबीना फौरन वहां से उठ जाती हैं। वो दोनों की तरफ देखती ही नहीं हैं बस सुनती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: नहर में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर 

एक दूसरे को धमकी देते हुए नजर आसिम और रजत

Asim Riaz-Rajat Dalal Fight Video:  रजत दलाल और आसिम रियाज की हाथापाई के दौरान शिखर धवन उठकर बचाव करने के लिए बीच में आए और दोनों को अलग किया। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे को धमकी देते हुए नजर आए। शिखर दोनों को अलग करने के लिए धक्का देते हैं। लास्ट में आसिम कुर्सी को धक्का देकर गिरा देते हैं और वहां से चले जाते हैं।

ये वीडियो देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को प्रैंक बता रहे हैं तो कुछ लोग असल बता रहे हैं। बता दें रजत दलाल की हाल ही में दिग्विजय सिंह राठी से लड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था।





Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *