भुवनेश्वर। Amit Shah Visit Odisha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय यात्रा पर 21 मार्च को ओडिशा आएंगे और इस दौरान राज्य में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि शाह 21 मार्च की शाम झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और एमसीएल अतिथि गृह में रुकेंगे।
read more: Rashifal Friday 21 March 2025: कारोबार में वृद्धि.. विदेश यात्रा का योग, इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद
उन्होंने बताया कि शाह 22 मार्च को झारसुगुड़ा के पीएचडी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले संबलपुर स्थित मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। भाजपा नेता के मुताबिक जनसभा को संबोधित करने के अलावा केंद्रीय मंत्री वहां कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। सामल ने संवाददाताओं को बताया कि इसके बाद वह भुवनेश्वर होते हुए पुरी जाएंगे और रात्रि विश्राम तटीय शहर में करेंगे।
उन्होंने बताया कि अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार शाह 23 मार्च को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगे और जटनी में प्रस्तावित फॉरेंसिक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इस बीच, ओडिशा के शीर्ष भाजपा नेताओं ने रविवार को संबलपुर जिले के बुर्ला में बैठक की और केंद्रीय मंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी नेता के मुताबिक, शाह के दौरे के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
अमित शाह की ओडिशा यात्रा कब होगी?
अमित शाह 21 मार्च को ओडिशा आएंगे और उनकी यात्रा तीन दिन तक चलेगी, जिसमें 23 मार्च तक कई स्थानों पर उनका दौरा होगा।
अमित शाह ओडिशा में कौन सी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे?
अमित शाह झारसुगुड़ा, संबलपुर, पुरी और अन्य स्थानों पर विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें फॉरेंसिक विश्वविद्यालय भी शामिल है।
अमित शाह ओडिशा में किस मंदिर में पूजा करेंगे?
अमित शाह 22 मार्च को संबलपुर स्थित मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और 23 मार्च को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भी जाएंगे।
अमित शाह के ओडिशा दौरे के दौरान कौन-कौन नेता मौजूद होंगे?
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ओडिशा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।