Aaj Ka Rashifal 12 April 2025 || हनुमान जयन्ती विशेष राशिफल

Ankit
4 Min Read


Hanuman Jayanti Rashifal 12 April 2025: रायपुर: चैत्र पूर्णिमा का पर्व 12 अप्रैल 2025 को आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन ग्रहों की चाल-विशेष रूप से चंद्रमा, गुरु, शुक्र और शनि-सभी राशियों के जीवन पर असर डालने वाली है। यह दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और उन्नति का संदेश लाता है, जबकि कुछ को सतर्कता और धैर्य की जरूरत होगी।


मेष (Aries):
यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और आत्ममंथन के लिए अनुकूल है। कार्यस्थल पर पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी, लेकिन करियर को प्राथमिकता देना जरूरी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: शिव उपासना करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी | शुभ अंक: 2, 3


वृष (Taurus):
पारिवारिक जीवन में सुखद समय बीतेगा। हालांकि, किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, संयम बरतें। कार्यस्थल पर ध्यान बनाए रखें।
उपाय: तिल और गुड़ का दान करें, भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग: नीला, लाल | शुभ अंक: 2, 9


मिथुन (Gemini):
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का योग है। रुके हुए धार्मिक कार्य पूरे होंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा | शुभ अंक: 1, 9


कर्क (Cancer):
Aaj Ka Rashifal 12 April 2025 : व्यवसाय में सफलता की राह प्रशस्त हो रही है, हालांकि अभी कुछ धैर्य रखना होगा। प्रेम संबंधों में हल्का तनाव संभव है।
उपाय: शिव मंदिर में जल चढ़ाएं, सफेद तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा, पीला | शुभ अंक: 1, 2


सिंह (Leo):
परिवार में किसी शुभ समाचार की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में उत्साह और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें, अपराजिता का फूल रखें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी | शुभ अंक: 4, 6


कन्या (Virgo):
भाग्य आपके साथ है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, चावल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 2, 8


Hanuman Jayanti Rashifal 12 April 2025

तुला (Libra):
दिन उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग हैं और यात्रा से मन प्रसन्न होगा।
उपाय: हनुमान जी के सामने दीप जलाएं, सुंदरकांड पढ़ें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी | शुभ अंक: 2, 7


वृश्चिक (Scorpio):
धार्मिक रुचि बढ़ेगी। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। नौकरी को लेकर तनाव में कमी आएगी।
उपाय: विष्णु मंदिर में परिक्रमा करें, मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी, नीला | शुभ अंक: 5, 8


धनु (Sagittarius):
धार्मिक यात्रा और छात्रों के लिए शुभ दिन है। व्यवसाय में कुछ अस्थिरता रह सकती है, सतर्क रहें।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद | शुभ अंक: 6, 9


मकर (Capricorn):
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। धन लाभ की संभावना है। प्रेम जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर दही और बेलपत्र चढ़ाएं, मूंग दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 5, 8


कुंभ (Aquarius):
कार्य व्यवस्थित तरीके से करें, नहीं तो देरी से तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: व्रत रखें, चावल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी | शुभ अंक: 3, 9


मीन (Pisces):
Aaj Ka Rashifal 12 April 2025 : आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, बैंगनी | शुभ अंक: 3, 9



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *