Aaj Ka Rashifal: कर्क और वृषभ वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा आज का दिन, इन राशि वालों को हो सकती है परेशानी, जानिए आज का राशिफल

Ankit
5 Min Read


नई दिल्लीः Aaj Ka Rashifal ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 27 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:43 − 12:27 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 16:13-17:36 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।

Read More : IPS राजेश हिंगणकर को बड़ी जिम्मेदारी, CM डॉ मोहन यादव के OSD बनाए गए

मेष राशि- Aaj Ka Rashifal आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- Aaj Ka Rashifal अच्छे निर्णय लेंगे। भावुकता में रहने के बाद भी निर्णय लेने की क्षमता आपकी सराहनीय रहेगी। लेखकों, कवियों के लिए अच्छा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी की शरण में रहें उन्हें प्रणाम करें, शुभ होगा।

Read More : #SarkarOnIBC24 : चुनावी संग्राम.. टिकट बिक्री पर घमासान, Assam CM Himanta Biswa Sarma के दावे पर भड़की Congress 

कर्क राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान, व्यापार अभी भी मध्यम ही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। एक बहुत ही अच्छी सॉफ्ट एनर्जी फ्लो करेगी आप में। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर होगी आपकी। अप्रोच बहुत अच्छे रहेंगे टुवर्ड्स बिजनस। सफेद वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन आगमन। कुटुंबों में वृद्धि। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धनदायक दिन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बहुत दिनों बाद बहुत अच्छी स्थिति आपकी रहेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम संतान बहुत अच्छा। बस थोड़ा गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखिए। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार बहुत अच्छा है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

Read More : मरे हुए व्यक्ति को जिंदा देखना: स्वप्न में मृत व्यक्ति को जीवित देखना किन घटनाओं की ओर करते हैं इशारे? 

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में थोड़ा मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप की स्थिति थोड़ी गड़बड़ दिख रही है। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। बाकी प्रेम संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। अब जाकर के आपको मजा आएगा अपनी व्यवसायिक स्थिति में। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आंख या मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक बेचैनी, घबराहट सी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *