A. R. Rahman Admitted To Hospital | Source : arrahman instagram
मुंबई। A. R. Rahman Admitted To Hospital: देश के मशहूर संगीतकार एआर. रहमान को अचानक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद एआर. रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, ए.आर. रहमान को सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।