हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे आवारा कुत्ते के काटने से हुए घायल

Ankit
1 Min Read


पुणे, 15 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के सांगली शहर में हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिस कारण वह घायल हो गए।


भिडे के संगठन ‘श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान’ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात शहर के माली गली में हुई। कुत्ते ने उनके बाएं पैर में काटा है।

उन्होंने बताया कि भिडे पार्टी कार्यकर्ता के घर पर रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में वहां से छुट्टी दे दी गई।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *