यमुना नदी में डूबा नाबालिग, 30 घंटे की तलाश के बाद शव बरामद |

Ankit
1 Min Read


इटावा, 17 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में नहाते समय डूबे एक नाबालिग का शव 30 घंटे के तलाशी अभियान के बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर राजपूत कॉलोनी के रहने वाले दिनेश कुमार का बेटा कृष्णा (14) अपने दोस्त विवेक के साथ बड़पुरा क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गया था।

पुलिस के मुताबिक, तैरते समय कृष्णा तेज बहाव में बह गया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया और पीएसी बटालियन के गोताखोरों की एक टीम ने सोमवार शाम को शव नदी से निकाल लिया।

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *