महाराष्ट्र के नासिक में ‘बीफ’ ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Ankit
1 Min Read


नासिक, 14 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक शहर में पुलिस ने शुक्रवार को कार में करीब 500 किलोग्राम ‘बीफ’ ले जाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की।

एक अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार में ‘बीफ’ ले जा रहे हैं, जिसके बाद शहर के खोडे नगर इलाके में जाल बिछाया गया।’

उन्होंने बताया कि कार को रोका गया और उसमें से 3.50 लाख रुपये मूल्य के लगभग 500 किलोग्राम ‘बीफ’ को बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों की पहचान शाहरुख निसार पिंजारी (29), समीर खलील शेख (25), अयान जब्बार शेख (19), आसिफ हुसैन कुरैशी (36), हुजैफ उमर साहब कुरैशी (26) और अरमान इस्माइल शेख (30) के रूप में की गई है।

आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मुंबई नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

योगेश दिलीप

दिलीप



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *