नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) जापानी वाहन विनिर्माता होंडा ने सोमवार को कहा कि उसने ताकाशी नाकाजिमा को होंडा कार्स इंडिया का नया अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है।
होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन में बदलाव के तहत नाकाजिमा एक अप्रैल, 2025 से कार्यभार संभालेंगे।
कंपनी ने एक एक बयान में कहा कि नाकाजिमा, ताकुया त्सुमुरा की जगह लेंगे, जो भारत में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद होंडा मुख्यालय में जापान चले गए हैं।
नाकाजिमा 2021 से होंडा मोटर रूस के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय