भोपाल: Mp Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर घटते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। खासतौर पर इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।
Read More : California Hindu Temple Attack: अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों में लिखे गए हिंदू-विरोधी भद्दे कमेंट, भारत ने क्या कहा?
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
Mp Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी लेकिन इसके बाद मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।रविवार को दिन का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा। आगामी एक सप्ताह तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है।
Read More : Outsourced Employee Protest: आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्लाबोल, आज इन मांगों को लेकर विकास भवन का करेंगे घेराव
भोपाल में तापमान में उछाल
Mp Weather Update: शनिवार-रविवार की रात राजधानी भोपाल के न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही, दिन के समय भी तेज धूप और चुभन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। सोमवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
“मध्य प्रदेश का वर्तमान तापमान क्या है?”
वर्तमान में मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
“क्या मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है?”
अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 16-17 मार्च से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
“होली के दिन मौसम कैसा रहेगा?”
होली के दिन (25 मार्च) मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
“क्या मार्च में मध्य प्रदेश में लू चलने लगेगी?”
फिलहाल, लू चलने की संभावना नहीं है, लेकिन मार्च के अंत तक गर्मी और बढ़ सकती है।
“क्या पश्चिमी विक्षोभ से मध्य प्रदेश का मौसम प्रभावित होगा?”
हाँ, 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है, और तीसरे सप्ताह में बादल छाने की संभावना है।