धार। Dhar Latest News: एमपी के धार जिले के मनावर से 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर में गुरुवार शाम नहाने गए दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शाम 5 बजे से 7 बजे तक दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए। घटना ग्राम अंजदीकोट के पास हुई। दोनों ग्राम सिंघाना के रहने वाले थे। इनके घर से नहर की दूरी आधा किलोमीटर है। सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने कहा कि मोहम्मद हनीफ (12 साल) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15 साल) पिता अहमद खान की जान चली गई है।
read more: Khandwa News: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हादसा! नर्मदा नदी में डूबे दो सगे भाई, जलस्तर बनाए रखने में बांध प्रबंधन नाकाम
बता दें कि दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर कर नहा रहा थे। रस्सी छूटने से दोनों गहने पानी में चले गए। जिससे दोनों डूब गए। नहर किनार खड़े दो अन्य दोस्तों ने ये बात मृतक बच्चों के परिजन को घर जाकर बताई है। आतिफ 9वीं निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं मोहम्मद हनीप 7वीं क्लास में पढ़ता था। हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी भी मौत हो गई है। स्थानीय निवासियों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
1. धार जिले में क्या हादसा हुआ था?
धार जिले के मनावर के पास ओंकारेश्वर नहर में दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे नहर में नहा रहे थे और रस्सी छूटने के कारण वे पानी में डूब गए।
2. मृतक बच्चों के बारे में क्या जानकारी है?
मृतक बच्चे मोहम्मद हनीफ (12 साल) और आतिफ (15 साल) ग्राम सिंघाना के रहने वाले थे। वे दोनों नहर में नहा रहे थे, जब वे पानी में डूब गए।
3. हादसे के बाद क्या हुआ था?
घटना की जानकारी मिलने पर दोनों बच्चों के शव को स्थानीय निवासियों ने बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, आतिफ के पिता को हादसे की खबर से हार्ट अटैक आ गया और उनकी भी मौत हो गई।
4. दोनों बच्चों के परिवार से क्या जानकारी मिली है?
आतिफ 9वीं कक्षा का छात्र था और मोहम्मद हनीफ 7वीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों के परिवार में इस दुखद घटना से गहरा शोक है।
5. धार में इस तरह के हादसे कैसे रोके जा सकते हैं?
नदी और नहरों के किनारे सुरक्षा उपायों का बढ़ावा देना, जैसे चेतावनी बोर्ड लगाना और बच्चों को नहाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रेरित करना, इस तरह के हादसों को कम कर सकता है।