मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास शुक्रवार तड़के मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद 18 लोगों को बचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब चार बजे लगी जब नौका अलीबाग के अक्षी तट से करीब सात समुद्री मील दूर थी।
उन्होंने कहा कि राकेश गण नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाली एक नौका से आपात संदेश मिला, जिसके बाद भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और रायगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि नौका पर सवार कम से कम 18 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें सुरक्षित तट पर लाया गया।
भाषा प्रशांत नरेश
नरेश