Aaj ka Mausam : फरवरी में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, 74 सालों में सबसे गर्म रही राजधानी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Ankit
3 Min Read


दिल्ली : Aaj ka Mausam : फरवरी का महीना इस बार दिल्ली में गर्मी के नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। भले ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई हो, लेकिन मौसम में गर्मी बनी रही, जिससे 74 सालों का रिकॉर्ड टूट गया।

Read More : CG Ki Baat: ED पर सवाल..’मालपानी’ पर बवाल, क्या केंद्रीय एजेंसियां कांग्रेस के दौर में कार्रवाई नहीं करती थी ?

दिल्ली में 74 सालों में सबसे गर्म फरवरी

Aaj ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1951 से 2025 के बीच फरवरी महीने का सबसे अधिक तापमान है। 1951 से पहले का मौसम डेटा उपलब्ध नहीं है, इसलिए यह अब तक का सबसे गर्म फरवरी माना जा रहा है।

Read More : Face To Face Madhya Pradesh: कुंभ खत्म, सियासत जारी..कौन है असली भगवाधारी? क्या राहुल गांधी ने जान बूझकर महाकुंभ से दूरी बना रखी

दिल्ली के मौसम पर क्या असर पड़ेगा?

Aaj ka Mausam : स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और दिल्ली में हवा का रुख बदलेगा।

Read More : VIP Security Big Review: भाजपा के 32 नेताओं की सुरक्षा एक झटके में ख़त्म.. गृह मंत्रालय के इस फैसले से मचा हड़कंप, सामने आई ये वजह

28 फरवरी (शुक्रवार) में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

  • आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।
  • सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी।
  • गरज के साथ हल्की या बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • हवा की गति: 20-30 किमी प्रति घंटे
  • अधिकतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री सेल्सियस


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *