सीएम गुप्ता, मंत्री सिंह को छोड़कर अन्य मंत्रियों ने आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी: एडीआर |

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) चुनाव अधिकार संस्था एडीआर ने स्पष्टीकरण दिया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह को छोड़कर अन्य सभी पांच मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।


इससे पहले ‘पीटीआई’ ने गलती से खबर दी थी कि गुप्ता उन मंत्रियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीआर ने स्पष्ट किया है कि गुप्ता और सिंह को छोड़कर सभी पांच मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

भाषा देवेंद्र जोहेब

जोहेब



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *