बर्लिन, 13 फरवरी (एपी) जर्मनी के म्युनिख में बृहस्पतिवार को एक कार भीड़ में घुस गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जर्मन पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने हालांकि घटना के बारे में या घायलों की संख्या के बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि इस घटना में चालक ‘‘बच’’ गया और अब कोई खतरा नहीं है।
एपी सुरभि रंजन
रंजन