मणिपुर के मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए |

Ankit
1 Min Read


इंफाल, आठ फरवरी (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी किस मकसद से गए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं है।

इससे पहले दिन में सिंह ने राज्य में 10 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के सिलसिले में मुख्यमंत्री सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई बैठक में कम से कम 20 विधायक मौजूद थे।

यह बैठक इसलिए आयोजित की गई थी क्योंकि सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है।

भाषा प्रीति संतोष

संतोष



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *