सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल |

Ankit
2 Min Read


भोपाल : CM Mohan Yadav Tour : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आईपीएएस मीट का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में आईपीएएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें राज्य की प्रशासनिक नीतियों पर चर्चा की जाएगी।


Read More : IND vs ENG Nagpur ODI: पहले ODI में टीम इंडिया ने वसूल लिया ‘जीत का लगान’.. इंग्लैण्ड को दी 4 विकेट से शिकस्त, देखें पूरी Highlights

CM Mohan Yadav Tour : दोपहर 12 बजे, सीएम डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से मां उमिया के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। यह धार्मिक आयोजन राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12:30 बजे, मुख्यमंत्री तापी मेगा रिचार्ज योजना के संबंध में बैठक लेंगे। इस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण और पुनर्चार्ज के उपायों को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य के जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जा सके।

Read More : Zomato Name Change: Zomato ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से मिलेगी नई पहचान, जानें कंपनी ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

CM Mohan Yadav Tour : दोपहर 2:30 बजे, सीएम डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में स्थांतरण नीति की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। शाम 4 बजे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सत्य साईं महिला महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा। शाम 5:15 बजे, सीएम डॉ. मोहन यादव राजभवन जाएंगे, जहां राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *