फिर बदल रहा मौसम.. एमपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट |

Ankit
4 Min Read


Aaj ka Mausam 5 February 2025: नई दिल्ली। देश में इन दिनों कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड ने यू-टर्न ले लिया है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह में हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ने लगी है। फरवरी महीने में ही यहां पारा 30°C तक पहुंच गया है।


Read more: Kumbh Mela Special Train: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी.. दुर्ग और इतवारी से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल 

Madhya Pradesh Weather Update

मध्य प्रदेश में दिन गर्मी महसूस होने लगी है। फरवरी में ही तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी में सुबह तीखी धूप तो रात में हल्की सर्द हवाएं चल रही हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 14 शहरों में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंच चुका है। वहीं, मंडला और सिवनी सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 48 घंटे तक तेज धूप के साथ मौसम खुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। 8 फरवरी के बाद फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 12, 13, और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 फरवरी के बाद से ठंड का असर कम हो जाएगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

Read more: PM Modi in Mahakumbh: आज महाकुंभ दौरे पर पीएम मोदी.. संगम में लगाएंगे डुबकी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम 

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दंतेवाड़ा में 36°C तक तापमान पहुंच गया है।  रायपुर, दुर्ग समेत 8 शहरों में तापमान 30°C से ज्यादा, दुर्ग में 34°C, बिलासपुर में 33°C, जगदलपुर में 35°C, कोरिया में 31°C, बलरामपुर में 30°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि, फरवरी में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में भी एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है, जिसके चलते प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन, बारिश की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, जिससे दिन के तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।


दिल्ली-एनसीआर में कब तक ठंड बनी रहेगी?

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, हालांकि बारिश के बाद तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में बारिश और कोहरा कब तक रहेगा?

बारिश और कोहरा मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करता है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड और बारिश जारी रह सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फरवरी में इतनी गर्मी क्यों हो रही है?

इन राज्यों में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और धूप की तीव्रता बढ़ने से फरवरी में ही तापमान 30°C तक पहुंच गया है।

क्या राजस्थान में फिर से ठंड लौटेगी?

राजस्थान में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना है।

क्या आने वाले दिनों में और बारिश होगी?

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन व्यापक स्तर पर भारी बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *