रायपुरः छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक पार्टियां अब घोषणा पत्र भी जारी कर रही है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी आज घोषणा पत्र जारी करेगी। सुबह 11 बजे PCC मुख्यालय सहित सभी जिलों में इसका विमोचन होगा। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज “जन घोषणा पत्र” जारी करेंगे।
Read More : Terrorist Attack on School: स्कूल में परीक्षा दे रहे थे छात्र, तभी अचानक चलने लगी दनादन गोलियां, देखते ही देखते हो गई 10 लोगों की मौत
बता दें कि घोषणा पत्र जारी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा ने बीतें दिनों अटल विश्वास पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने जनता से कई वादे किए हैं। भाजपा ने वादा किया है कि नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा। 3 लाख पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे। जो बिजली बिल और समेकित कर (टैक्स) देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी। महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट दी जाएगी। हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति टैक्स जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी। हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी। इससे UPSC मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Read More : PM Modi in Mahakumbh: आज महाकुंभ दौरे पर पीएम मोदी.. संगम में लगाएंगे डुबकी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
कांग्रेस का “जन घोषणा पत्र” कब जारी किया जाएगा?
कांग्रेस का “जन घोषणा पत्र” आज सुबह 11 बजे PCC मुख्यालय और सभी जिलों में विमोचन होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इसकी घोषणा करेंगे।
भा.ज.पा. ने अपने घोषणा पत्र में क्या वादे किए हैं?
भाजपा ने अपने “अटल विश्वास पत्र” में कई वादे किए हैं, जैसे नजूल भूमि के पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाना, पीएम आवास योजना के 3 लाख घर बनाना, और महिलाओं के नाम पर संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट देना।
भा.ज.पा. के घोषणा पत्र में महिला लाभ की क्या विशेषताएँ हैं?
भाजपा ने वादा किया है कि महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट दी जाएगी और हर महीने संपत्ति टैक्स समय पर जमा करने पर 10% की छूट मिलेगी।
भा.ज.पा. ने UPSC उम्मीदवारों के लिए क्या घोषणा की है?
भाजपा ने घोषणा की है कि हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी, और UPSC मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र में क्या अंतर है?
कांग्रेस का “जन घोषणा पत्र” अभी जारी किया जाएगा, जबकि भाजपा ने पहले ही “अटल विश्वास पत्र” जारी किया है, जिसमें भाजपा ने कई वादों का उल्लेख किया है, जैसे भूमि स्वामित्व और टैक्स में छूट।