भारत में चैटजीपीटी सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला एआई मंच: समीक्षा |

Ankit
1 Min Read


नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) चैटजीपीटी भारत में जानकारी खोजने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला एआई मंच है। एक ऑनलाइन सर्वे फर्म ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


ऑनलाइन सर्वे फर्म लोकल सर्किल्स के अनुसार 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे जानकारी हासिल करने के लिए एआई मंच की तुलना में गूगल और अन्य सर्च इंजनों को अधिक पसंद करते हैं।

यह सर्वे 11 अगस्त, 2024 से एक फरवरी, 2025 के बीच हुआ। इसमें भारत के 309 जिलों के 92,000 से अधिक लोगों से रायशुमारी की गई।

जानकारी पाने के लिए किस एआई मंच का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, इस सवाल के जवाब में 15,377 उत्तरदाताओं में 28 प्रतिशत ने कहा कि वे चैटजीपीटी का उपयोग करते हैं।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *