(लिंडा ग्रोसर, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय और लुआना मेन, डीकिन विश्वविद्यालय)
Title
OnePlus 13R | Smarter with OnePlus AI (12GB RAM, 256GB Storage Nebula Noir)
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G AI Smartphone (Titanium Silverblue, 12GB RAM, 512GB Storage), 200MP Camera, S Pen Included, Long Battery Life
OnePlus 13R | Smarter with OnePlus AI (12GB RAM, 256GB Storage Astral Trail)
Product
Title
OnePlus 13R | Smarter with OnePlus AI (12GB RAM, 256GB Storage Nebula Noir)
Product
Title
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G AI Smartphone (Titanium Silverblue, 12GB RAM, 512GB Storage), 200MP Camera, S Pen Included, Long Battery Life
Product
Title
OnePlus 13R | Smarter with OnePlus AI (12GB RAM, 256GB Storage Astral Trail)
सिडनी, चार फरवरी (द कन्वरसेशन) आप एक और गर्म रात में करवटें बदलने तथा बहुत कम नींद के कारण थके हुए उठते हैं।
तो सोशल मीडिया पर प्रशंसात्मक समीक्षाएं पढ़ने के बाद आप ठंडा कंबल (कूलिंग ब्लैंकेट) खरीदने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं। या आपने इस तरह की टैगलाइन वाले ऑनलाइन लेख पढ़े होंगे:
सर्वोत्तम शीतलता प्रदान करने वाले हमारे सर्वोत्तम कंबलों की मदद से पसीने के साथ जागना बंद करें – जिसमें अमेजन का एक ‘टॉप-रेटेड’ विकल्प भी शामिल है जो ‘वास्तव में काम करता है’।
लेकिन ठंडे कंबल क्या हैं? और क्या वे आपको एक आरामदायक रात बिताने में मदद कर सकते हैं?
हम जानते हैं कि ठंडा शयनकक्ष सर्वोत्तम है
सबसे पहले, आइए देखें कि ठंडा वातावरण हमें रात में बेहतर नींद में मदद क्यों करता है।
हमारे शरीर के आंतरिक तापमान में एक ऐसी लय होती है जिसमें पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता रहता है। सोने से कुछ घंटे पहले, आपको सो जाने में मदद करने के लिए तापमान लगभग 0.31 डिग्री सेल्सियस गिर जाता है। आपको सोते रहने में मदद करने के लिए रात भर में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस और गिर जाएगा।
नींद के दौरान, आपका आंतरिक तापमान और त्वचा गर्मी खोने एवं पैदा करने के बीच संतुलन हासिल करने के लिए मिलकर काम करते हैं। आपकी त्वचा में सेंसर होते हैं जो आपके आसपास के वातावरण में होने वाले बदलावों को पकड़ लेते हैं।
यदि यह बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो ये सेंसर आपके शरीर को इसकी सूचना दे देते हैं, जिससे आपको कंबल या कपड़े उतारने पड़ सकते हैं और इसके चलते आपको अधिक बार जागना होगा, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
नींद की गुणवत्ता नींद के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण घटक है जो यह सुनिश्चित करती है कि आपको रात की अच्छी नींद से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभ मिले।
नींद के लिए आदर्श तापमान मौसम और आपके बिस्तर के प्रकार पर निर्भर करता है, लेकिन यह 17 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अपने सोने के माहौल को इस सीमा के भीतर रखने से आपको रात का सबसे अच्छा आराम पाने में मदद मिलेगी।
तो ठंडे कंबल क्या हैं?
ठंडक देने वाले कंबल आपके सोते समय आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
इनके डिज़ाइन और निर्माण में विभिन्न तकनीकों और सामग्रियों का उपयोग किया जाता है।
हम अस्पताल-श्रेणी वाले ठंडे कंबलों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं जिनका उपयोग बुखार को कम करने और तंत्रिका तंत्र को चोट से बचाने के लिए किया जाता है। इनमें किसी के तापमान पर नज़र रखने के लिए स्वचालित ‘थर्मोस्टैट्स’ से जुड़े पानी, या वायु शीतलन प्रणाली वाले ‘जैल पैड’ का उपयोग किया जाता है।
इसके बजाय, आप जिस प्रकार के उपभोक्ता-श्रेणी के ठंडे कंबलों का विज्ञापन देख सकते हैं, उनमें हल्के, सांस लेने योग्य सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग किया जाता है जो त्वचा से नमी खींचते हैं और आपको रात भर ठंडी राहत प्रदान करने एवं शुष्क बनाए रखने में मदद करते हैं। वे सामान्य कंबल की तरह दिखते हैं।
सामान्य सामग्रियों में कपास, बांस, रेशम या फाइबर लियोसेल शामिल हैं। ये सभी नमी को अवशोषित करते हैं।
क्या ये काम करते हैं?
यदि आप ऑनलाइन समीक्षाओं पर विश्वास करते हैं, तो हां, ठंडे कंबल आपको ठंडक पहुंचा सकते हैं और गर्म मौसम में या यदि आपको सामान्य चादरों और कंबलों का उपयोग करने से बहुत अधिक गर्मी लगती है, तो बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं।
हालांकि, यह देखने के लिए बहुत कम वैज्ञानिक शोध उपलब्ध हैं कि ये उपभोक्ता-ग्रेड उत्पाद काम करते हैं या नहीं।
नींद की गुणवत्ता पर शोध करने वाले 2021 के एक अध्ययन में, 20 प्रतिभागी दो अलग-अलग परिस्थितियों में तीन रात सोये।
सबसे पहले, वे एक वातानुकूलित कमरे में सामान्य बिस्तर की चादरों पर सोए, जहां तापमान उनकी पसंद के अनुसार रखा गया था। फिर, उन्होंने एक वातानुकूलित कमरे में ठंडी चादरों का इस्तेमाल किया, जहां तापमान उनकी पसंद से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रखा गया था।
प्रतिभागियों ने दोनों स्थितियों में नींद की अच्छी गुणवत्ता बताई, लेकिन उन्हें ठंडी चादरों वाले गर्म कमरे में नींद अधिक पसंद आई।
इससे यह संकेत मिलता है कि ठंडे बिस्तर का उपयोग रात में अधिक आरामदायक नींद प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश