Aaj ka Mausam: नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव का डबल अटैक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
Read More: Green Hydrogen Hub: आज ग्रीन हाइड्रोजन हब की नींव रखेंगे पीएम मोदी, 2 लाख करोड़ से ज्यादा की कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में 20-22 दिन कोल्ड वेव का अनुमान है। खराब मौसम के चलते दिल्ली में 300 फ्लाइट लेट चल रही है तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में सड़कें बंद हो गई हैं। इधर, तमिलनाडु के ऊटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं, एवलांच भी हुआ है।
Read More: Pranab Mukherjee Memorial: राजघाट पर बनेगा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मेमोरियल.. बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी, शेयर की PM के साथ तस्वीरें
MP Weather Update
मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि भोपाल में दिन का पारा 21.4 डिग्री तो वहीं, रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD द्वारा राजधानी भोपाल के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल और विंध्य संभाग सहित 24 जिलों में माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
CG Weather Update
छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में है। पूरे संभाग में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडी और बढे़गी। हालांकि अभी दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
Read More: Udit Narayan Building Catches Fire: गायक उदित नारायण की बिल्डिंग में लगी आग, एक युवक की हुई मौत
FAQ: कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव पर सामान्य प्रश्न
कोल्ड वेव क्या होती है?
कोल्ड वेव एक मौसम स्थिति है जिसमें तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाता है, जिससे ठंडक अचानक बढ़ जाती है। यह स्थिति खासकर सर्दियों में होती है और इसे भारतीय मौसम विभाग कुछ तापमान मापदंडों के आधार पर घोषित करता है।
किन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है?
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, और मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
एवलांच क्या होता है?
एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल ने कहा कि एवलांच तब आता है, जब ऊंची चोटियों पर ज्यादा मात्रा बर्फ जम जाती है और दबाव ज्यादा होने पर बर्फ अपनी जगह से खिसक जाती है। बर्फ की परतें खिसकती हैं और तेज बहाव के साथ नीचे की ओर बहने लगती हैं। रास्ते में जो कुछ आता है, उसे भी ये बहा ले जाती हैं। इसलिए पर्वतारोहण काफी जोखिमभरा होता है।
मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव कितने दिनों तक रहने की संभावना है?
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में 20-22 दिन तक कोल्ड वेव रहने की संभावना है।
कोल्ड वेव के दौरान कैसे बचाव करें?
- गर्म कपड़े पहनें और शरीर को अच्छी तरह ढकें।
- घर को गर्म रखने का प्रयास करें।
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।
- ठंड में बाहर जाने से बचें, खासकर सुबह और रात के समय।
- शारीरिक रूप से कमजोर और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
कोहरे से बचने के लिए क्या करें?
- गाड़ियों में एंटी-फॉग लाइट का उपयोग करें।
- गति धीमी रखें और सड़क पर संकेतों का पालन करें।
- वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहें।