Bigg Boss 18 Ticket To Finale Task: अंतिम पड़ाव पर बिग बॉस 18 सीजन.. टिकट टू फिनाले के दावेदार बने घर के ये दो सदस्य, टॉप-5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी आई सामने

Ankit
4 Min Read


Bigg Boss 18 Ticket To Finale Task: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में केवल 9 सदस्य की रह गए हैं, जिनमें पांच लड़कियां श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग, ईशा सिंह, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर और चार लड़कों- विवियन डीसेना, रजत दलाल, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई है। ‘बिग बॉस 18’ में आज एक टास्क होगा, जिसमें टिकट टू फिनाले के दो दावेदार बनेंगे।


Read More: Emergency Movie Release Date: खत्म हुआ इंतजार.. विवाद के बाद सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘इमरजेंसी’, मेकर्स ने दी जानकारी

अंडेवाला बने रजत दलाल

आज के टास्क को टिकट टू फिनाले- घायल परिंदा नाम दिया गया है। आज के टास्क में रजत दलाल को अंडेवाला बनाया गया। वहीं, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन को टास्क का संचालन करने का काम दिया। रजत को हर राउंड में किसी एक घरवाले को अंडे देने होंगे। रजत जिस सदस्य को अंडे देंगे उस सदस्य को उन अंडो पर उस घरवाले का नाम लिखना होगा, जिसे वे ‘टिकट टू फिनाले’ का दावेदार बनाना चाहते हैं।  आखिरी में जिन दो सदस्यों के नाम के अंडे सबसे ज्यादा होंगे वे ‘टिकट टू फिनाले’ के दावेदार बन जाएंगे।

Read more: Deva Official Teaser: ‘कबीर सिंह’ के बाद अब ‘देवा’ बनकर बॉक्स ऑफिस में छाएंगे शाहिद कपूर, जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर, एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

विवियन और चुम ‘टिकट टू फिनाले’ बने टास्क के दावेदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले राउंड में अविनाश मिश्रा सबसे पहले रजत के पास पहुंचते हैं। रजत, अविनाश को 3 अंडे देते हैं जिस पर अविनाश अपना नाम लिखते हैं। दूसरे राउंड में करण को चार अंडे मिलते हैं जिस पर करण, चुम का नाम लिखते हैं। तीसरे राउंड में रजत, विवियन डीसेना को 5 अंडे देते हैं। इस बार विवियन खुदको पहले रखते हैं और अंडों पर खुद का नाम लिखते हैं। चौथे राउंड में रजत, करण को फिर से 3 अंडे देते हैं और इस पर भी करण, चुम का ही नाम लिखते हैं। पांचवें और आखिरी राउंड में रजत, विवियन को दो अंडे देते हैं जिस पर विवियन अपना नाम लिखते हैं। इस तरह टास्क के अंत में चुम और विवियन के पास 7-7 अंडे होते हैं। और ऐसा करके विवियन और चुम ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दावेदार बन जाते हैं।

Read More: Emergency 2nd Trailer: ‘मैं ही कैबिनेट हूं…’, कंगना रनौत की इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े ने खींचा फैंस का ध्यान

Bigg Boss 18  के टॉप-5 कंटेस्टेंट

जियो सिनेमा ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘ये हैं इस हफ्ते के टॉप 5 दावेदार। आपके वोट किस पर बरसेंगे जो बनेगा बॉस मीटर का विनर?’ उन्होंने इस बार लोगों को चुम दरांग, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना में से किसी एक को बॉस बनाने का ऑप्शन दिया है। ऐसे में कुछ लोग पोस्ट पर कमेंट कर चुम का साथ दे रहे हैं। वहीं कुछ विवियन को बॉस बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कब है Bigg Boss 18 का फिनाले?

‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 11 दिन बाद 19 जनवरी को होगा।





Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *