केंद्र की नदी जोड़ो पहल पर पुनर्विचार की जरूरत : पंजाब विधानसभा अध्यक्ष |

Ankit
1 Min Read


चंडीगढ़, तीन जनवरी (भाषा) पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नदी जोड़ो पहल की व्यापक समीक्षा और इस पर पुनर्विचार की जरूरत है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।


संधवान ने इस पहल को प्राकृतिक व्यवस्था में अभूतपूर्व हस्तक्षेप बताया और आगाह किया कि ऐसी परियोजनाएं कृषि उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं तथा मानसून पैटर्न को बाधित कर सकती हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल संसाधन उपलब्ध कराने का उद्देश्य बताया है, लेकिन वैज्ञानिक शोध से संकेत मिलता है कि इस तरह के हस्तक्षेप से प्राकृतिक जल विज्ञान संबंधी प्रणालियों में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है।’’

संधवान ने जल संरक्षण और पुनर्चक्रण पहल को प्राथमिकता देने की वकालत की तथा उन्नत स्तर के जल उपचार संयंत्रों के क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *