New Year 2025: भगवान के आशीर्वाद से नए साल की शुरुआत कर रहे भक्त, अयोध्या समेत देश के प्रसिद्ध मंदिरों में लग रही भक्तों की भारी भीड़

Ankit
4 Min Read


New Year 2025: अयोध्या। दुनियाभर में नए साल 2025 की धूम मची हुई है। हर कोई अपने-अपने अदाज में नए साल का जश्न मना रहा है। सुबह से ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। वर्ष 2025 के पहले दिन प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में नव वर्ष पर श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या नगरी जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो रही है। आज लाखों की संख्या में राम भक्त उमड़े है। भोर से ही राम भक्त सरयू में स्नान कर राम दरबार पहुंच रहे हैं। तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।


Read More: नए साल के पहले दिन चमका इन राशियों का भाग्य, पूरे साल करेंगे खूब तरक्की, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भक्त मंदिरों में  दर्शन कर रहे हैं। रायपुर के महामाया मंदिर समेत तमाम मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही मंदिर प्रांगण भजन-कीर्तन से गूंजने लगा है। मंदिर में मौजूद भक्तों का कहना है कि, नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करना बेहद उत्तम है। वहीं, भिलाई में भी नए संकल्पों के साथ नए दिन की शुरुआत शुरू हुई। बड़ी संख्या में भक्त सेक्टर 9 के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि, हनुमान मंदिर में आज दिनभर कई आयोजन होंगे। वहीं, शहर में भी दिनभर कई आयोजन होंगे। मैत्री बाग में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्माद है।

Read More: New Year 2025 Upay: आज नए साल के पहले दिन जरूर करें ये खास उपाय, पूरे साल धन से भरी रहेगी तिजोरी, खुशियों से भर जाए दामन 

मध्य प्रदेश के भोपाल में भी नए वर्ष की शुरुआत के लिए लोग मंदिर पहुंच कर ईश्वर से नव वर्ष में सब कुछ मंगलमय होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि, राजधानी के अलग-अलग प्राचीन मंदिरों में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भोपाल के मन्दिरों में आज सुबह हर दिन की तुलना में अधिक संख्या में लोग दिखे। भक्तों का कहना है कि, ईश्वर का आशीर्वाद लेकर वे नए साल की शुरुआत करेंगे। भक्तों ने कड़ाके की सर्दी में देवदर्शन कर नई ऊर्जा मांगी। उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में वर्ष 2025 के पहले दिन भस्म आरती की गई।

Read More: Happy New Year 2025 Wishes in Hindi: 1 जनवरी की सुबह इन संदेशों के साथ अपनों को दे नए साल की बधाई, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल 

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर, बिरला मंदिर, में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। तो वहीं, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंचे। शिरडी के साईं बाबा मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।





Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *