बीड में सरपंच की हत्या के लिए वाल्मीक कराड पर मामला दर्ज करें, मकोका लगाएं: संभाजीराजे |

Ankit
2 Min Read


मुंबई, 31 दिसंबर (भाषा) राज्यसभा के पूर्व सदस्य संभाजीराजे छत्रपति ने मंगलवार को मांग की कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड पर बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया जाए।


उन्होंने दावा किया कि फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे की मुलाकात के एक दिन बाद ही कराड ने आत्मसमर्पण किया।

कराड का नाम देशमुख की हत्या से कथित तौर पर जुड़े जबरन वसूली के मामले में आया है। उसने दिन में पुणे में सीआईडी ​​के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वाल्मीक कराड बीड जिले में मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मुख्य षड़यंत्रकारी है। उस पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) ने घोषणा की है कि देशमुख के हत्यारों पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि कराड के खिलाफ यह सख्त कानून लगाया जाए।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत जमानत पाना मुश्किल है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने आरोप लगाया कि नौ दिसंबर को देशमुख की हत्या के बाद कराड 22 दिनों तक पूरे महाराष्ट्र में ‘घूमता’रहा।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *