नये साल में राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को और गति मिलेगी : मुख्यमंत्री |

Ankit
1 Min Read


लखनऊ, 31 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वर्ष 2025 में राज्य को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को और गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया, ‘‘साल 2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि नये भारत का नया उत्तर प्रदेश, विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

भाषा सलीम खारी

खारी



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *