बर्लिन पुलिस ने कई लोगों पर हमला करके घायल करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया

Ankit
1 Min Read


बर्लिन, 31 दिसंबर (एपी) बर्लिन शहर के चार्लोटनबर्ग इलाके में कई लोगों पर हमला करने और उन्हें घायल करने के बाद एक व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी बर्लिन पुलिस ने दी।


पुलिस ने बताया कि दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अपराह्न 12 बजे से कुछ पहले, आपातकालीन सेवाओं को चार्लोटनबर्ग में बुलाया गया, क्योंकि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कई लोगों को संभवत: चाकू से घायल कर दिया था।’’

पुलिस ने कहा कि गवाहों से पूछताछ की जा रही है। तत्काल कोई और विवरण उपलब्ध नहीं है।

बर्लिन के अखबार बी.जेड. ने बताया कि कई राहगीरों ने हमलावर को काबू किया और पुलिस के आने तक उसे पकड़े रखा।

एपी अमित दिलीप

दिलीप



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *