नई दिल्ली: Health Tips For Eye आज के भागदौड़ भरे जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। जिसकी वजह से हम शुगर, बीपी, आंखों के बीमारी का शिकार हो जाते हैं। शुगर और बीपी एक बार जिसकों हो गया। उसे हर तरह के खानपान का परहेज करना पड़ता है। इसी तरह आंखों की देखभाल के लिए भी लेंस और चश्मा लगाते हैं। लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल करने से हमारी आंखों की रोशनी कमजोर पड़ जाती है। इतना ही नहीं खानपान सहीं नहीं होने पर भी हमारी आंखों पर इफेक्ट पड़ता है। जिससे धीरे धीरे हमारी आंखों की रोशिनी चली जाती है।
Read More: #SarkarOnIBC24 : बैलेट पेपर से होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, Congress खुश, BJP का तंज
इन बीमारियों से होती है आंखों की रोशनी कम
Health Tips For Eye आंखों की रोशनी कम होने के कई कारण होते हैं। जिनमें से कुछ बीमारियां शामिल हैं। जैसे ग्लूकोमा या काला मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी, मोतियाबिंद और रेटिनल डिटैचमेंट के साथ कॉर्निया भी खराब हो सकती है। गर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखों पर किसी भी तरह का कोई इफेक्ट नहीं हो और आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहे। इसके लिए आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
Read More: CG Ki Baat: ‘कांग्रेस में टिकट बिकता है!’ आरोप खुलेआम..नया संग्राम, क्या जुनेजा बनाम कुकरेजा की रंजिश ने खड़ा किया सियासी बखेड़ा?
क्या होती है कॉर्निया
कॉर्निया को “आंख की खिड़की” कहा जा सकता है। यह आंख के सामने होता है और आईरिस, पुतली और पूर्ववर्ती कक्ष को कवर करता है। मानव कॉर्निया छह अलग-अलग कोशिका परतों से बना होता है। कॉर्निया आंख को बाहरी वस्तुओं से बचाती है। ये पराबैंगनी किरणों को फिल्टर करती है। कॉर्निया आमतौर पर खरोंच या मामूली चोटों के बाद खुद को ठीक कर सकती है। इसके अलावा यह कोशिकाओं, प्रोटीन और तरल से बनी होती है।
Read More: MP CG Weather Update: प्रदेश में बारिश के बाद अब बर्फीली ठंड का दौर शुरू.. आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड, शीतलहर का अलर्ट
आंखों की रोशनी के लिए बादाम
आंखों की रोशनी के लिए बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। बादाम में विटामिन ई की हाई मात्रा होता है, जो आंखों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है।
Read More: Mangalwar Ke Upay: साल 2024 के आखिरी दिन कर लें ये खास उपाय, हमेशा बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा, जीवन से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
आंवला का सेवन
आंवला के सेवन स्वास्थ्य के साथ ही आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में विटामिन ए से युक्त चीजों का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
FAQ
1. आंखों की रोशनी के लिए कौन सी चीज़ें फायदेमंद हैं?
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम, आंवला, गाजर, शकरकंद, और हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे विटामिन A से भरपूर खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से आंखों की देखभाल और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव भी जरूरी है।
2. क्या आंखों की रोशनी कमजोर होने पर चश्मा या लेंस ही एकमात्र उपाय हैं?
नहीं, आंखों की रोशनी कमजोर होने पर चश्मा या लेंस तो एक अस्थायी समाधान हैं, लेकिन स्वस्थ खानपान, विटामिन A और E से भरपूर आहार, और आंखों की नियमित देखभाल से आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
3. क्या मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन ज्यादा देखने से आंखों को नुकसान होता है?
जी हां, मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है। इससे आँखों में तनाव, जलन, सूखापन और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्क्रीन से नियमित अंतराल पर आराम लेना और उचित उपाय करना जरूरी है।
4. आंखों की देखभाल के लिए कौन सी आदतें अपनानी चाहिए?
आंखों की देखभाल के लिए नियमित रूप से आंखों की सफाई करें, पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार लें और स्क्रीन से आराम लें। इसके अलावा, सूरज की तेज रोशनी से बचने के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें।
5. Health Tips For Eye क्या हैं?
आंखों की सेहत के लिए आंखों की नियमित जांच करवाएं, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें, आंखों को सही आहार दें (जैसे विटामिन A और E), और आंखों को समय-समय पर आराम दें। इसके साथ ही, आँखों को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों से दूर रहें।