चौटाला का निधन मेरे और परिवार के लिए व्यक्तिगत नुकसान : सुखबीर |

Ankit
2 Min Read


चंडीगढ़, 20 दिसंबर (भाषा) पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक जताते हुये इसे व्यक्तिगत नुकसान बताया।


चौटाला परिवार के साथ (पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह) बादल परिवार के गहरे ताल्लुक हैं।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल ने चौटाला के निधन को व्यक्तिगत क्षति करार दिया।

हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया।

हरियाणा और पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों चौटाला और बादल के बीच लंबे समय से संबंध हैं। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत प्रकाश सिंह बादल पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के करीबी दोस्त थे। चौधरी को “ताऊ” देवी लाल के नाम से जाना जाता था।

चौटाला के निधन पर सुखबीर बादल ने कहा, “वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने जीवन भर किसानों और गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ी।”

उन्होंने कहा कि चौटाला का निधन, ऐसे समय में हुआ है जब किसान न्याय और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से समाज और विशेष रूप से किसानों व दलित लोगों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

सुखबीर ने कहा, “उनका निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए भी एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।”

भाषा जोहेब रंजन

रंजन



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *