रूस के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर 21 प्रतिशत पर स्थिर रखी |

Ankit
1 Min Read


मॉस्को, 20 दिसंबर (एपी) रूस के केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को 21 प्रतिशत पर स्थिर रखा और इसमें आगे वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है।


गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के कारण सरकार का खर्च बढ़ने से उत्पन्न हुई मुद्रास्फीति को कम करने के लिए रूस काफी मशक्कत कर रहा है।

केंद्रीय बैंक ने यह फैसला कारोबारी दिग्गजों की आलोचना को दरकिनार कर किया। कारोबारियों का कहना है कि उच्च दरें व्यापारिक गतिविधियों तथा अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने से रोक रही हैं।

रूस में कारखाने तीन पालियों में चल रहे हैं, जिनमें वाहनों से लेकर सेना के लिए कपड़ों तक सब कुछ बनाया जा रहा है। श्रमिकों की कमी के कारण मजदूरी बढ़ रही है। इनके चलते कीमतें बढ़ रही हैं।

इसके अलावा कमजोर होते रूबल (रूसी मुद्रा) के कारण चीन से आयातित कारों तथा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक जैसे सामानों की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

एपी पाण्डेय निहारिका

निहारिका



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *