Mumbai Boat Capsized

Ankit
3 Min Read


मुंबईः Mumbai Boat Capsized महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। जिससे 4 नौसेना कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 101 पर्यटकों को बचाया गया।


Read More: Horoscope 19 December 2024 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय… चमक उठेगी किस्मत, धन प्राप्ति की बन रही संभावना 

Mumbai Boat Capsized जानकारी के अनुसार, नाव गेटवे से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही थी तभी नेवी की स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार शाम 4 बजे हुई। कोस्ट गार्ड और मरीन पुलिस के को.ऑर्डिनेशन से नौसेना की ओर से बचाव अभियान शुरू किया गया।
Read More: लक्ष्मी योग से आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, बनेंगे सारे बिगड़े काम, श्रीहरि की बरसेगी विशेष कृपा 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौका मुंबई के पास ‘एलीफेंटा‘ द्वीप की ओर जा रही थीए लेकिन उरण के पास यह पलट गई, नाव हादसे के बाद नौसेनाए जेएनपीटीए तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। डूबने वाली बोट का नाम नीलकमल है।

मुंबई में नाव पलटने की घटना कब और कहां हुई?

यह हादसा 18 दिसंबर 2024 को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास हुआ। नाव गेटवे से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रही थी जब यह उरण के पास पलट गई।

नाव पलटने के कारण कितने लोग प्रभावित हुए?

इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 नौसेना कर्मी शामिल थे। साथ ही, 101 पर्यटकों को बचाया गया।

मुंबई बोट कैप्साइज घटना के बाद राहत और बचाव कार्य किसने किया?

राहत और बचाव कार्य में भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड, मरीन पुलिस, और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बचाव अभियान की निगरानी नौसेना और अन्य सुरक्षा बलों ने की।

क्या हादसे के कारण कोई नौका का नाम सामने आया?

जी हां, डूबने वाली नाव का नाम ‘नीलकमल’ बताया जा रहा है।

क्या नाव के पलटने का कारण सिर्फ टक्कर थी?

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण नेवी की स्पीड बोट का नाव से टकराना बताया जा रहा है, जिससे नाव पलट गई।



Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *